सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में 7वें पक्षी सर्वे की शुरूआत

भोपाल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम् के अंतर्गत 3 दिवसीय 7वाँ पक्षी सर्वे 10 मार्च को मड़ई में होगा। क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उप संचालक सुपूजा नागले की उपस्थित‍ि में सर्वे किया जायेगा। पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है।

पक्षी सर्वे में मध्यप्रदेश के अलावा 11 राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखण्ड और दिल्ली से आये 76 प्रतिभागियों एवं 8 स्थानीय प्रकृति गाइड, टाइगर रिजर्व के समस्त स्टॉफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। पक्षी सर्वे में दो प्रतिभागियों की टीम टाइगर रिजर्व के विभिन्न 38 कैम्पों में रहकर सुबह एवं शाम को पक्षियों की गणना करेंगे।

पक्षी सर्वे का समापन 11 मार्च को मड़ई में किया जायेगा। सर्वे के शुभारंभ अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के डायरेक्टर सचिन मटकर, स्वप्निल फणसे, रितेश खाबिआ, अंशुमन शर्मा और वन परिक्षेत्र कामती के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

1 hour ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago