रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में 7वीं महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली महिलाओं का सम्मान

भोपाल

रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश द्वारा 7वीं महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर 'ACCELERATE ACTION' थीम के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के शारदा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिप्ती त्रिपाठी, सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग, रहीं। इसके अतिरिक्त, अन्य गणमान्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संजीव कुमार गुप्ता (प्रो-वाइस चांसलर, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय), कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे, डॉ. संगीता जौहरी (रजिस्ट्रार, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय), डॉ. राका आर्य (प्रोफेसर, नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट विश्वविद्यालय, भोपाल), श्रीमती अनुराधा सिंघल (अध्यक्ष, इंडो-यूरोपियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), डॉ. प्रार्थना मिश्रा (निर्देशक, संगिनी महिला कल्याण समिति, भोपाल), डॉ. अभा ऋषि (एग्जीक्यूटिव हेड, मध्यप्रदेश स्टार्टअप मिशन), डॉ. आदिति सक्सेना (कंसल्टिंग साइकोलॉजिस्ट और इंटीग्रेटिव साइकोथेरेपिस्ट) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. रुचि मिश्र तिवारी द्वारा किया गया।

प्रो- चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने अपने उद्बोधन में आगे कहा, "महिला सशक्तिकरण के लिए यह दिन हम सभी को यह समझने का अवसर देता है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय महिला शिक्षा और उनकी समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है। इस आयोजन के माध्यम से हम महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके योगदान को सराहते हैं। हमें और अधिक मिलकर काम करना होगा ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और कौशल के साथ कदम बढ़ा सकें।"

रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्ववोद्यालय के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण के महत्व को स्वीकारते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्ष को सम्मानित करने का एक माध्यम हैं।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिप्ती त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रवींद्रनाथ टैगोरविश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के समर्पण और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक अद्भुत प्रयास है। हमें महिला सशक्तिकरण के लिए और भी प्रयास करने होंगे, ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान  प्रतिकुलपति डॉ. संजीव कुमार गुप्ता  ने कहा कि"महिला सशक्तिकरण का यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय हमेशा महिला शिक्षा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और इस कार्यक्रम के माध्यम से हम महिलाओं के योगदान को मान्यता प्रदान करते हैं।"

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी अपने उद्बोधन में कहा कि "आज का कार्यक्रम हमें यह बताता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय महिला शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हमेशा अग्रसर रहेगा। यह पुरस्कार उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज में बदलाव लाया है।"

डॉ. राका आर्य, श्रीमती अनुराधा सिंघल, डॉ. प्रार्थना मिश्रा, डॉ. अभा ऋषि, डॉ. आदिति सक्सेना ने भी महिला सशक्तिकरण के महत्व को पर अपने उद्गार व्यक्त किए।

अंत में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महिला विकास समिति (WDC) की चेयरपर्सन डॉ. नाईश ज़मीर ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के सहयोग से किया गया यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित की गईं। चयनित व्यक्तियों में रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय की विभिन्न विभागों में वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कर्मियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा शिक्षा, शोध, सांस्कृतिक गतिविधियों, छात्र सशक्तिकरण, समन्वय और सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान को सराहा गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं (बाहरी व्यक्तित्व):

श्रीमती लाडो बाई ताहेड़ – पारंपरिक आदिवासी चित्रकार

श्रीमती चंदा चौहान – जिला पंचायत सदस्य, ओबेदुल्लागंज, रायसेन (एम.पी.)

सुश्री कनिष्का शर्मा – अंतर्राष्ट्रीय बधिर तायक्वांडो खिलाड़ी

श्रीमती उर्मिला असवारे – सरकारी मध्य विद्यालय शिक्षिका, पिपलिया लोरका, मंडीदीप, (एम.पी.)

रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं:

डॉ. रचना चतुर्वेदी – निदेशक, शोध विभाग

डॉ. शीतल गोलाती – प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग

डॉ. अंजली तिवारी – सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग

सुश्री पूजा नागोत्रा – सहायक प्रोफेसर, एम.एम.एल.टी. हिस्टोपैथोलॉजी

डॉ. रुचि मिश्रा तिवारी – डीन, मानविकी और उदार कला संकाय

सुश्री श्रेया शर्मा – कंटेंट राइटर, आईक्यूएसी

श्रीमती वैषाली सिंह – कार्यालय सहायक, शोध प्रकोष्ठ

सुश्री सुमंतरा यादव – माली, सहायक कर्मचारी

 
कर्मा वेलनेस स्टूडियो" द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष आयोजन के तहत "कर्मा वेलनेस स्टूडियो" की निदेशक और कंसल्टेंट मनोवैज्ञानिक डॉ. पूजा मेहता द्वारा 'फिट विमानीया' के अंतर्गत महिलाओँ के स्वास्थ्य और मानसिक समृद्धि पर चर्चा की। इसके अलावा, इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के स्टाफ द्वारा कविता पाठ, नृत्य और गायन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

26 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

36 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

1 hour ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

2 hours ago