कल से 16 हजार मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे 80 मास्टर ट्रेनर

भोपाल
जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 16 हजार मतदान कर्मचारियों को कल यानि एक अप्रैल से 80 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शहर के सात केंद्रों पर छह अप्रैल तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा। जिसमें सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना आवश्यक है। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि आठ केंद्रों पर वह ईवीएम, माक पोल, मतदान, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की बारिकियां सीखेंगे। प्रशिक्षण में उन्होंने क्या सीखा? जिसके लिए उन्हें परीक्षा भी देना पड़ेगी। फेल होने वाले कर्मचारी को फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर दो हजार 363 हो गई है।

10 प्रतिशत कर्मचारी रहेंगे रिजर्व
लोकसभा चुनाव में कुल 2299 में मतदान केंद्र एवं 64 सहायक मतदान केंद्र हैं । इस तरह आठों विधानसभा क्षेत्रों में 2363 मतदान केंद्र रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर चार अधिकारी -कर्मचारी (पीओ, पी एक , पी दो, और पी तीन)की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर उनकी ड्यूटी लगाई जा सके।

सीहोर विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण वहीं पर होगा
भोपाल लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, नरेला, गोविंदपुरा,हुजूर,भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, भोपाल दक्षिण-पश्चिम और सीहोर शामिल हैं। भोपाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को यहीं पर प्रशिक्षण मिलेगा। जबकि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को सीहोर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यहां बनाए गए हैं प्रशिक्षण केंद्र
सीईओ ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण में मतदान दल के सभी सदस्य पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक,दो, तीन को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान, माडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बीएसएस कालेज, रविंद्र भवन पुराना सभाग्रह, संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोविंदपुरा , सभागार राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) टीटीनगर आदि केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

44 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

49 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

1 hour ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

1 hour ago