छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए मोदी सरकार ने डबल रेल लाइन को दी हरी झंडी

रायपुर।  केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपये हैं। इसमें दो नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे की कुल 6,456 करोड़ की तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सात जिलों को कवर किया जाएगा। प्रदेश में दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी दिए जाने से मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।यह भी पढ़ेंछत्‍तीसगढ़ में बदलेगी खेलों की सूरत, नवा रायपुर, जशपुर और रायगढ़ में बनेगा खेल कांप्लेक्सछत्‍तीसगढ़ में बदलेगी खेलों की सूरत, नवा रायपुर, जशपुर और रायगढ़ में बनेगा खेल कांप्लेक्स आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा। 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलो कार्बन डाइाक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से प्रदेश की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। आवागमन में सुधार होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर भी जानकारी साझा किया है। उन्हाेंने भारतीय रेलवे के भालुमुडा (छत्तीसगढ़) – सारडेगा (ओडिशा) कारिडोर को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया है।यह होगा फायदा     सरदेगा से भालुमुड़ा के बीच परिवहन के लिए कोई बस सेवा भी नहीं है।    इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी जिनके सामाजिक संबंध हैं।    रेल लाइन के निर्माण से आसपास के गांवों के निवासियों को फायदा होगा।    कार्बन उत्सर्जन 84 करोड़ किलोग्राम है, जिससे इसकी बचत भी होगी।    मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को बनाएगा आसान, इलाके का होगा विकास। फैक्ट फाइल     1,360 करोड़ रुपये परियोजना की लागत    37 किलोमीटर रेल लाइन को मिली मंजूरी

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

3 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

4 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

4 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

4 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

4 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

4 hours ago