भोपाल

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ग्रुप केन्द्र भोपाल में सीआरपीएफ का 85वाँ दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पवन कुमार शर्मा महानिरीक्षक मध्यप्रदेश सेक्टर ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थापना दिवस पर खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑर्ट एवं क्रॉफ्ट काम्पटीशन का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने वृक्षारोपण भी किया। समारोह में मिठाई वितरित की गई।

स्थापना दिवस समारोह में डीआईजी डॉ. संजय कुमार, डीआईजी दीपक शर्मा, डीआईजी अनुपम शर्मा, डीआईजी (चिकित्सा) डॉ. आर.के. मिश्रा तथा अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *