भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वन्य-प्राणियों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में 495 और भाषण प्रतियोगिता में 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
वन विहार में यह प्रतियोगिता वन्य-जीवन के प्रति, अपनत्व की भावना विकसित करने के साथ ही वन्य-प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को बाघ दिवस के अवसर पर 27 जुलाई को पुरस्कृत किया जायेगा।
भाषण प्रतियोगिता में रिसोर्स पर्सन में सेवानिवृत्त ए.के. खरे, उप वन संरक्षक, डॉ. एस.आर. बाघमारे, उप वन संरक्षक पंकज सिंह, उप वन संरक्षक विजय श्रीवास्तव और चित्रकला प्रतियोगिता में नवीन कुमार चित्रकार, श्रीमती संतोष खरे, महाप्रबंधक ग्रॉफिक्स हेमंत वायंगणकर प्रतियोगिता के निर्णायक रखे गये थे। रिसोर्स पर्सन ने छात्र-छात्राओं को वन्य-जीवन के बारे में जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं से सवाल भी पूछे।
कार्यक्रम में संचालक श्रीमती पद्मप्रिया बालकृष्णन, अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक सुनील कुमार सिन्हा ने किया।
जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…
खंडवा खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…
भोपाल जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…
रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…