खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 9 साल के लड़के की मौत

छतरपुर

बमीठा के एक गांव में 9 वर्षीय आकाश कुशवाहा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। आकाश सोमवार को अपनी दादी के साथ खेत पर गया था। दादी खेत में फसल में निदाई करने लगी, इस बीच आकाश खेलते खेलते 30 फीट पानी से भरे कुआं में गिर गया। जब तक दादी किसी और को मदद के लिए बुलाती, तब तक आकाश की पानी में डूबने से मौत हो गई।

छह बहनों के बीच एक भाई
आकाश छह बहनों के बीच एक भाई था। वह दादी के साथ खेत पर गया था। दादी ने कुआं में पानी की आवाज सुनी और वह आकाश को यहां-वहां देखती रही। बाद में उसे आवाज लगाकर लोगों को बुलाया। लोगों ने कुआं में कांटा डाला तो उसमें फंसा लेकिन वह गिर गया। बाद में लोगों ने पुलिस को बुलाया। बमीठा पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर आकाश के शव को कुएं से बाहर निकाला और पीएम के लिए राजनगर भेज दिया।

क्वारी नदी में नहाने कूदे अधेड़ की डूबने से मौत
तेज बहाव में बह रही नदी में नहाने कूदा अधेड़ बह गया, कुछ देर बाद ग्रामीणों को उसका शव मिला। मंगलवार की दोपहर यह घटना कैलारस थाना क्षेत्र के पेड़ा गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ी ग्राम पंचायत के पेड़ा गांव का निवासी 48 वर्षीय रामप्रसाद मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर क्वारी नदी के रपटे पर घूमने गया था। इसी दौरान उसे नदी में नहाने की सूझी। कपड़े व जूते उतारकर नदी किनारे दीवार पर रखकर उफनती नदी में छलांग लगा दी। रपटे पर पड़े रहे भंवर व तेज बहाव में रामप्रसाद फंस गया और बहा चला गया।

पास ही नदी किनारे पर रामप्रसाद की चाची व कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। नदी के बहाव में बहते हुए जा रहे रामप्रसाद पर नजर उसकी चाची की पड़ी। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद नदी में रामप्रसाद का शव मिला।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

सूरजपुर । जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले)…

1 minute ago
CG : खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

CG : खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

सूरजपुर । कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगरा में…

5 minutes ago
CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…

9 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

16 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

20 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

24 minutes ago