राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में तकनीकी एवं वैज्ञानिक सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए। शासन द्वारा एचआईवी एड्स पीडि़तों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी। सेमीनार में एचआईवी का परिचय एवं मूलभूत बातें, एचआईवी एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनिमय 2017, पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। सेमीनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

सेमीनार में अधिष्ठाता डॉ. पी. एम. लुका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, संयुक्त निदेशक-सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर, उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, जिला नोडल अधिकारी एचआईवी एड्स डॉ. अल्पना लूनिया, विभागाध्यक्ष मेडिसिन एवं नोडल अधिकारी, एआरटी सेंटर डॉ. एनके तिर्की, सहायक निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण समिति रमा पटेल, उप निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण समिति भाग्यश्री वर्मा, डॉ. प्रकाश खूंटे सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एआरटी स्टाफ, आईसीटीसी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *