प्रत्याशियों को हर दिन के खर्च की दर्ज करनी होगी जानकारी

भोपाल

चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों की चुनाव खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख कर दी है, लेकिन नगद खर्च करने की सीमा घटाकर 10 हजार रुपए कर दी है। पिछले विधानसभा  चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा 30 लाख रुपए थी। इस बार इसे बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दिया गया है।

 चुनाव में ब्लैक मनी के उपयोग को रोकने के लिए उम्मीदवारों की नगद खर्च सीमा 20000 से घटकर 10000 रुपए कर दी गई है। उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्च के ट्रांजैक्शन आॅनलाइन या चेक के माध्यम से करना होगा। विधानसभा चुनाव में होने वाली सभाओं रेलिया के दौरान टेंट शमियाने के खर्च खाने-पीने के खर्च बिजली और वाहन के किराए समेत सारे भुगतान चेक या आॅनलाइन के जरिए ही किया जा सकेंगे। उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की तारीख से 1 दिन पहले चुनावी खर्च के लिए एक अलग बैंक खाता खोलना होगा। जो भी भुगतान होंगे वह इसी बैंक खाते से किए जाएंगे। इस बैंक खाते के हर ट्रांजैक्शन पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी।

संभाल कर रखनी होगी रसीदें
निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को एक रजिस्टर दिया जाएगा जिसमें प्रत्याशियों को हर दिन का खर्च की जानकारी दर्ज करना होगा। मिलने वाले सारे बिल और रसीद भी रखना होगा। निर्वाचन क्षेत्र के अंदर 50000 रुपए से अधिक नकद राशि प्रत्याशी के पास नहीं होना चाहिए। निर्वाचन खर्च रजिस्टर में राशि कम या अधिक होने पर उसमें सुधार कराया जाएगा और रिटर्निंग आॅफिसर उन्हें नोटिस भी थाम सकते हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर उम्मीदवारों को अपने निर्वाचन व्यय का पूरा लेखा-जोखा  एवं लेखा रजिस्टर बिल तथा रसीद जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होगा तय राशि से अधिक राशि खर्च करने वाले उम्मीदवारों को 3 साल के लिए आयोग की घोषित किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

7 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

8 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

8 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

9 hours ago