आज से बूथ विजय के संकल्प के साथ भाजपा का शक्ति सम्मेलन

भोपाल

प्रदेश के 12 हजार केंद्रों पर आज से भाजपा बूथ विजय संकल्प के साथ शक्ति सम्मेलन कर रही है। इसकी शुरूआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हुजूर विधानसभा के संत हिरदाराम नगर मंडल और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पाटन विधानसभा से की। ये सम्मेलन प्रदेश भर में अगले तीन दिन तक चलते रहेंगे। जिनमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूरा पार्टी नेतृत्व की भी सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में कार्यकर्ता बूथ विजय प्रतिज्ञा भी लेंगे।

पहले दिन हर सम्मेलन एक शक्ति केंद्र पर एक से डेढ़ घंटे तक हुआ  सम्मेलन के बाद शक्ति केंद्रों के बूथों की बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक की जाएगी। आज सभी मंडलों में सम्मेलन की शुरूआत प्रदेश में एक साथ हुई। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय प्रतिज्ञा भी ली।

माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाएगी भाजपा
भाजपा हर बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य बना चुकी है। प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाएंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर विजय की प्रतिज्ञा लेंगे।  इसमें बूथ विजय प्रतिज्ञा लेते हुए फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड की जाएगी। शक्ति केंद्र में निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधि, हारे-जीते सरपंच, पार्षद, वर्तमान एवं पूर्व जनपद, जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान व पूर्व तथा इससे ऊपर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शक्ति केंद्र टोलियां भी बनाई जाएगी। सम्मेलन में पार्टी कार्यकतार्ओं को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें शक्ति केंद्र की टोली और बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए के पहचान पत्र का वितरण होगा। चुनाव की दृष्टि से कोई सुझाव अथवा फीडबैक लिया जाता है तो उसे विधानसभा संयोजक के माध्यम से जिला और प्रदेश स्तर पर पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के 1093 मंडलों में आज  दोपहर 12 बजे से एक साथ इन समम्मेलनों की शुरूआत हुई। शक्ति केंद्र की टोली, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य, अर्ध पन्ना प्रमुख सहित बूथ का हर कार्यकर्ता इन सम्मेलनों में उपस्थित रहे। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago