सरकारी जमीन को अपना बताकर अधिकारी की पत्नी से की 23 लाख की ठगी

रायपुर। सरकारी जमीन को अपना बताकर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की अफसर पत्नी से 23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता खुद भी रायपुर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी है। फिलहाल महिला अधिकारी की शिकायत पर इस मामले में आरोपित जमीन दलाल के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित महिला अधिकारी का नाम कविता अग्रवाल है और वह पुरानी बस्ती कुशालपुर की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, मामला खम्हारडीह पुलिस थाना क्षेत्र के महार्षि वाल्मीकि वार्ड तेलीबांधा का है। शिकायतकर्ता महिला अधिकारी कविता अग्रवाल ने खम्हारडीह थाने में खुद के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अधिकारी ने बताया था कि उसकी मुलाकात 2015 में रफी अहमद निवासी मोवा से हुई थी। इस दौरान तेलीबांधा महार्षि वाल्मीकि वार्ड के पास रफी अहमद ने 1250 वर्गफुुट की जमीन को अपना बताकर बेचने की बात की थी।

दोनों में जमीन की खरीदी-बिक्री को लेकर सहमती बनने के बाद 25 मई 2015 को आरोपित ने उस जमीन की रजिस्ट्री कराई, जिसके बाद पीड़िता महिला अधिकारी ने जमीन के सीमांकन के समय तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस दौरान महिला अधिकारी को पता चला कि रफी ने जो जमीन उसे बेची है, वह उसकी नहीं बल्कि सरकारी जमीन है।

आरोपित ने जमीन ब्रिकी के समय महिला अधिकारी से 23 लाख 23 हजार 750 रुपये नगद लिए थे, जिसे वह वापस करने में आनाकानी करने लगा। पैसे वापस करने की बात जब भी महिला अधिकारी आरोपित रफी से करती थी, तो आरोपित कोई न कोई बहाना कर बात को टाल देता था। आरोपित की इस बात से खुद को ठगा हुआ महसूस कर महिला अफसर कविता अग्रवाल ने इसकी शिकायत खम्हारडीह पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

मामले में शहर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत पर आरोपित रफी अहमद के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है, उसकी तलाश खम्हारडीह पुलिस कर रही है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago