छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए करें कार्य – कलेक्टर

– धान खरीदी केन्द्र से ज्यादा से ज्यादा धान का करें उठाव
– त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी करने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विगत दिवस साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकित स्थलों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम टप्पा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी चल रही है। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों को धान बेचने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों के धान की तौलाई और स्टेकिंग समय पर हो जानी चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में 2-2 गाडिय़ां लगाकर उठाव करने कहा। धान खरीदी केन्द्र से ज्यादा से ज्यादा धान का उठाव हो यह सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी की सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा सत्र 16 दिसम्बर से शुरू होगा। उन्होंने  विधानसभा सत्र के सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में ठंड को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। मतदान केन्द्रों में बिजली, पेयजल, आहाता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए गठित सभी दलों की टे्रनिंग के लिए तिथि निर्धारित करने कहा। इसके साथ मतदान दल का रूटचार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

9 minutes ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

27 minutes ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

55 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

1 hour ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

1 hour ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

1 hour ago