छत्तीसगढ़

मोहला : क्रेडा विभाग ने लांच किया सौर समाधान एप

– सौर ऊर्जा के संबंध में जानकारी लेना आवेदन करना तथा शिकायत करना हुआ आसान

         मोहला। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत दिवस सौर समाधान एप का शुभारंभ किया। इस ऐप का विशेष उद्देश्य है लोगों को सोलर से जोड़ना है। जो व्यक्ति सौर ऊर्जा तथा क्रेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, या फिर सौर संयंत्र की स्थापना हेतु आवेदन करना चाहते हैं तथा पूर्व से स्थापित संयंत्र में आई खराबी के संबंध में शिकायत करना चाहते हैं, तो उन्हें क्रेडा विभाग के जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे घर बैठे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सौर समाधान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही किसी प्रकार की शिकायत घर बैठे ही कर सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही किया जाएगा। सोलर संयंत्रों का अधिक से अधिक स्थापना करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में इस ऐप का निर्माण किया गया है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों को इस सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। वे घर बैठे ही अपने खेतों में पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राम में लगे पेयजल हेतु पंपों तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु लगे लाइटों के सुधार कार्य हेतु शिकायत कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

1 hour ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

1 hour ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

2 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

3 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

3 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

3 hours ago