मप्र पीडब्ल्यूडी के ‘लोकपथ एप’ की केबीसी में अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

 भोपाल

चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शुक्रवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विकसित 'लोकपथ' ऐप से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है. दरअसल, लोकपथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया एक ऐप है.

ये प्रतिभागी मप्र के नरसिंहपुर जिले के रचित बेल्थरिया थे, जिन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मप्र के नवाचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया हैं।

उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में इस एप्लीकेशन ने प्रदेश के साथ-साथ देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। इससे मप्र की सड़कों की गुणवत्ता ओर अच्छी हुई है। क्योंकि आम लोग भी सड़क पर गड्ढा देखते ही उसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं।

केबीसी में पूछा गया लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 'मध्य प्रदेश का लोकपथ ऐप अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है. हाल ही में इस ऐप का उल्लेख देश के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हुआ. इस कार्यक्रम के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल प्रतिभागी से पूछा जो न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए किए गए नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है'.

'सिर्फ 6 महीने में ऐप ने बनाई राष्ट्रीय पहचान'

राकेश सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए एमपी सरकार की ओर से अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'सिर्फ 6 महीने में इस ऐप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. लोकपथ ऐप प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ा नवाचार है, जो सड़कों को गुणवत्तापूर्ण , सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सहायक है.'

लोकपथ ऐप पर अब तक मिलीं 4536 से अधिक शिकायतें

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित लोकपथ ऐप, लोक निर्माण विभाग की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है. नागरिक इस ऐप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है'

सरकार के मुताबिक लॉन्च होने से लेकर अब तक लोकपथ ऐप पर 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया गया.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

27 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

32 minutes ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

41 minutes ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

43 minutes ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

47 minutes ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

55 minutes ago