कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और ‘देना ही जीना है‘ के प्रेरक संदेश के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी, जिला कोरिया, जिला संगठक, भारतीय रेडक्रास सोसायटी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन एसईसीएल डिस्पेंसरी, ऑफिसर्स सेक्टर कॉलोनी, बैकुंठपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज, दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता महिला अथवा अन्य जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे दाता के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
कार्यक्रम के दौरान नियमित एवं प्रेरणादायी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में अपनी सहभागिता निभाएं।
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…
एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…
राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…
धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…
धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…
धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…