एम्स भोपाल में खून की नसों पर टांके लगाने की नई तकनीक विकसित की, जुड़ सकेंगे नसे

भोपाल
अगर किसी मरीज का पैर जल जाता है, उसकी हड्डी तक की मांस काली पड़ जाती है। उस हड्डी को ढकने के लिए शरीर के किसी अन्य हिस्से से मांस लगाया जाता है। मांस जीवित रहे इसलिए खून की नस को भी काटा जाता है। और पैर ही हड्डी पर लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में कई बार अलग-अलग आकार की खून नसें होती है, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं। क्योंकि वह नसें छोटी-बड़ी होती हैं, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं, ऐसे स्थिति से निपटने के लिए एम्स भोपाल के डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने नवाचार किया है।

नसों से खून बहने की समस्या दूर होगी
इन्होंने खून की नसों पर टांके लगाने की नई तकनीक विकसित की है, जिसे इंटरप्टेड हॉरिजोंटल माइक्रोमैट्रेस शटरिंग नाम दिया है। इसकी मदद से किसी भी छोटी-बड़ी खून की नसों को आसानी के साथ जोड़ा जा सकेगा। इससे सर्जरी के बाद नसों से खून बहने की समस्या को दूर किया जा सकेगा। दरअसल, प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी एक हिस्से से त्वचा और ऊतक लेकर दूसरे हिस्से में लगाने होते हैं। हर हिस्से की रक्त वाहिकाओं का आकार अलग-अलग होता है। उन्हें जोड़ने में होने वाली परेशानी से यह तकनीक मुक्ति दिलाती है।

देशभर में प्रचलित हुआ नवाचार
डॉ. गौरव का यह नवाचार देशभर में भी प्रचलित हुआ है। हाल ही में डॉ. गौरव को माइक्रोसर्जिकल स्यूचरिंग तकनीकों पर उनके अग्रणी कार्य के लिए प्रतिष्ठित यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता के दौरान प्रदान किया गया, जिसे एम्स, नई दिल्ली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सहयोग से सोसाइटी ऑफ यंग बॉयोमेडिकल साइंसेज इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया था। इस आयोजन में देशभर के शोधकर्ताओं ने अपनी उन्नत खोजों को प्रस्तुत किया था।

एम्स भोपाल के बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव चतुर्वेदी बताया कि वर्तमान में ऑपरेशन के दौरान दो खून की नसों को जोड़ने पर परेशानी आती है। कई बार नसें ही फट जाती हैं। लीक होने लगती है। वैसे तो इस पर बहुत सारे शोध चल रहे हैं लेकिन मैंने अपने नवाचार की मदद से 30 सफल आपरेशन किए हैं। जिसमें सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। इस नवाचार को पूरा करने में मुझे दो साल का समय लग गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

6 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

9 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

12 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

23 minutes ago
CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

32 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

40 minutes ago