अप्रतिम और अद्वितीय गायिका लता जी के नाम पर अयोध्या में चौक का नामकरण सराहनीय निर्णय : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अप्रतिम और अद्वितीय गायिका, मध्यप्रदेश में जन्म लेने वाली परम आदरणीय और भारत रत्न स्व. सुलता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या धाम में एक सार्वजनिक चौराहे का नामकरण सराहनीय निर्णय है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनन्दन भी किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि लता दीदी मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने पूरे विश्व में अपने सुरीले सुरों को पहुँचाया। प्रधानमंत्री ने स्व. लता जी की पावन स्मृतियों को स्थाई बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आज लता जी की जयंती पर लिया गया यह निर्णय सामयिक और लता दीदी के प्रति आदर का भाव रखने वाले करोड़ों लोगों के लिए संतोष का विषय भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन भी किया है।

 

See also  मध्यप्रदेश के अभियंताओं ने नीरी नागपुर में तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण का सीखा आधुनिक कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *