भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में विन विन केयर फाउंडेशन भोपाल के सदस्यों के साथ नीम, कचनार और गूलर के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास सोनू ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ फाउंडेशन की श्रीमती मनमोहन कौर, अवतार सिंह, सुदिवा सिंह, सुरागिनी भटनागर और वीरेंद्र सिंह ने पौधे लगाए। फाउंडेशन, नगर निगम के साथ मिल कर जन-सहयोग से स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित करता है। साथ ही पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियाँ और पौध-रोपण कार्यक्रम किये जाते है। लगाए गए पौधों की देख-रेख भी की जाती है।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *