रायपुर। ठंड बढ़ने के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे। दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मंगलवार को पेंड्रा सबसे ठंडा रहा यहां रात का टेंपरेचर 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री तक गिर गया है।
खरसिया यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…
रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…
भोपाल पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…