मुख्यमंत्री चौहान देंगे राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को भोपाल में रविंद्र भवन में ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2021 से विभूषित करेंगे। संस्कृति संचालनालय और स्वराज संस्थान द्वारा सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह और एकै राम रहीम भजनांजली कार्यक्रम किया जाएगा।  

वृंदावन के प्रख्यात गायक  ध्रुव शर्मा और स्वर्णश्री, भजनों की प्रस्तुति देंगे। मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी से जुड़ी घटनाओं से संबंधित "मध्यप्रदेश में गांधी" चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

See also  राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने टोल प्लाजा के पास 17 मवेशियों को रौंदा; बैरिकेड्स लगाकर चालक पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *