जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत माननीय राज्यपाल का हुआ आगमन

आईजीएनटीयू हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

अनूपपुर
मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल रविवार को प्रातः 10:30 बजे अनूपपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक हेलीपैड पहुंचे माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का आईजीएनटीयू हेलीपैड में मध्य प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कमिश्नर श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डीसी सागर, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, आईजीएनटीयू के कुलाधिपति डॉ मुकुल शाह, आईजीएनटीयू के कुलपति श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

See also  एमपी के सरकारी अस्पतालों में अब MBBS डॉक्टर करेंगे अल्ट्रासाउंड, रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *