छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण अंतर्गत जिलों के विकास कार्यों के लिए 22.31 करोड़ रूपए जारी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बस्तर एवं सरगुजा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 22 करोड़ 31 लाख 77 हजार की स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार बस्तर विकास प्राधिकरण हेतु 11 करोड़ 79 लाख 67 हजार रूपए तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण हेतु 10 करोड़ 52 लाख 10 हजार स्वीकृत किए गए हैं। 

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों कोंडागाव के लिए 5.34 करोड़, बस्तर के लिए 3.20 करोड़, कांकेर के लिए 1.83 करोड़, बीजापुर के लिए 51 लाख, नारायणपुर के लिए 24 लाख एवं सुकमा के लिए 67.50 लाख रुपए जारी किए गए है। इसी प्रकार सरगुजा विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों बलरामपुर के लिए 2.25 करोड़, सूरजपुर के लिए 1.73 करोड़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु 1.89 करोड़, जशपुर के लिए 1.66 करोड़, सरगुजा के लिए 1.99 करोड़ एवं कोरिया के लिए 1.01 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र विशेष के विकास कार्याें के लिए किया जाएगा। इस राशि से प्राधिकरण क्षेत्र में सी.सी.रोड़ निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल सुविधाओं का विस्तार, नलकूप खनन एवं हैंण्डपम्प की स्थापना, हाट-बाजार में शौचालय निर्माण, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण एवं रंगमंच, कला मंच निर्माण, चबूतरा निर्माण, मुक्तिधाम शेड निर्माण, शाला भवन, छात्रावास भवन, आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, कन्या शालााओं में बाउण्ड्रीवाल निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरीजों के परिजनों के लिए सराय निर्माण, अस्पताल में पेयजल व्यवस्था आदि कार्य किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…

18 seconds ago
CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

रायपुर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का…

8 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया 'A' टीम के श्रीलंका दौरे…

22 minutes ago
CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से…

31 minutes ago
CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

38 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

46 minutes ago