छत्तीसगढ़

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर समझ लिया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस का एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के ईचौली गांव का है। स्थानीय पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के देवनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण में तीन वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों में आकाश, शिवम केशरवानी और उसका एक अन्य साथी शामिल हैं। इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम कौशांबी जिले के ईचौली गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं सके। बताया गया कि पुलिस टीम ने पहले आरोपी आकाश को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम दूसरे आरोपी शिवम केशरवानी के घर पहुंची। पुलिस जैसे ही उसे पकड़ने लगी, उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने बिना स्थिति की पुष्टि किए पुलिसकर्मियों को चोर समझ लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस टीम को घेर लिया गया। कुछ ही देर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और बाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार टीम में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल युसूफ खान, सिपाही अजय चौधरी, आरक्षी संदीप सिंह और आरक्षित सत्येंद्र प्रधान शामिल थे। आरोप है कि शिवम केशरवानी, उसके भाई, रिश्तेदारों और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों को आरोपी को ले जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस दल को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से निकलकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

6 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

9 minutes ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

21 minutes ago
CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

26 minutes ago
CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

31 minutes ago
राष्ट्रीय OBC आयोग की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पहुंचीं, CM साय और राज्यपाल से करेंगी अहम मुलाकात

राष्ट्रीय OBC आयोग की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पहुंचीं, CM साय और राज्यपाल से करेंगी अहम मुलाकात

रायपुर. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने पहले…

34 minutes ago