CG : बाराती कार ने ली जान, नेशनल हाईवे 49 में हुआ बड़ा हादसा

जांजगीर-चांपा। जिले के पुटपूरा NH 49 पर तेज रफ्तार बाराती कार और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बाराद्वार का रहने वाल विनोद केंवट (30) और सकरेली गांव का ईश्वर नारंग (20), हलवाई का काम करते हैं। अपने 4 अन्य साथियों के साथ बिलासपुर बाइक में सवार हलवाई के काम से जा रहे थे। इस दौरान वे पुटपुरा गांव में NH-49 पर पहुंचे हुए थे।

इसी दौरान सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी, जिससे दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक को विनोद केंवट चला रहा था। ईश्वर नारंग पीछे बैठा हुआ था। हादसे में ईश्वर नारंग की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई। वहीं विनोद का एक पैर के दो टुकड़े हुए हैं। शरीर पर भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

See also  हतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *