कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, पूर्व विधायक ने कहा- 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव कर कई मुद्दों को करेंगे उजागर

बुरहानपुर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुरहानपुर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में किया जाएगा।

पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने बताया कि मोहन सरकार का एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन विकास के नाम पर सड़कों पर गड्ढे उड़ती धूल, शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के अभाव के कारण प्रदेश की जनता परेशान है। एक कक्ष में चार-चार कक्षाएं चल रही हैं।

उन्होंने कहा, प्रदेशभर के युवा बेरोजगार हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दूसरी और भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में एक साल बेमिसाल बताया जा रहा है। 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव के माध्यम से कांग्रेस इन मुद्दों को उजागर करेगी और आम जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही जिला स्तर पर भी आंदोलन किए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Congress

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago