कवर्धा

CG : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों ने “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया

कवर्धा, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरम लाल कौशिक ने आज कवर्धा कलेक्टोरेट कार्यकाल में “सुशासन का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ पर आधारित कबीरधाम जिले के विकासमूलक फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कौशिक ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कबीरधाम जिले की विकास मूलक झलकियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव की एक वर्ष की सुशासन में अंत्योदय की परिकल्पना साकार हो रही है। कौशिक के साथ पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ की फ़ोटो झलकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर बीआर देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कार्यालय परिसर में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी का उद्ेश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है। इसमें विभिन्न शासकीय योजनओं की लाभ और उनके क्रियान्वयन की तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में आने वाले नागरिकों को योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं और जनमन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहरी रुचि दिखाई। ग्रामीणों और अन्य आगंतुकों ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की समझ को विस्तार से जाना और कुछ लोगों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के अनुभव भी साझा किए।
जिला कार्यालय में लगाएं गए फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी बताई गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। नारी शक्ति माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और समाजिक उत्थान के उद्देश्य से आर्थिक सहायता के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह सीधे उनके खातों मे 01 हजार रूपए डाला जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण स्वलाबंन के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तोरत्तर प्रगति कर रहा है। जिले के गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना से लाभन्वित हितग्राहियों सहित अनेक योजनाओं से संबंधित के फोटो प्रदर्शनी। राज्य शासन द्वारा 13 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में  पंचायत एवं  ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता, वन विभाग सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकायो में अलग अलग कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

23 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

42 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago