11 अक्टूबर को महाकाल लोक गान को भी लॉन्च करेंगे PM मोदी

उज्जैन
 विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नवनिर्मित महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण करने के लिए आने वाले हैं। इस दिन महाकाल लोक गान (Mahakal Lok Anthem) भी लॉन्च किया जाएगा जिसे प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर के संगीत और सुरों से तैयार किया गया है। बता दें विस्तारीकरण के बाद अब महाकालेश्वर का आंगन 47 एकड़ का बन चुका है। इस पूरे कॉरिडोर को महाकाल लोक कहा जाता है।

11 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। इस परिसर का नामकरण करने के साथ ही एक गाना भी तैयार किया गया है। इस गाने में बाबा महाकाल की महिमा सुनाई देने वाली है। इस गाने को तैयार करने के लिए मुंबई से टीम पिछले दिनों महाकाल लोक पहुंची थी। यहां पर विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की गई जो गाने में दिखाई देगी।

महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान इस गाने को लॉन्च किया जाएगा। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर यहां पर अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसके बाद यह गाना सोशल मीडिया पर प्रसारित होगा। वहीं जब श्रद्धालु महाकाल कॉरिडोर में जाएंगे तो उन्हें यहां मंत्रों के साथ महाकाल लोक गान भी सुनने को मिलेगा।

See also  रायपुर : परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *