विदिशा जिले के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

विदिशा।

जिले के गंजबासौदा जनचिकित्सालय में डॉक्टर से मारपीट और नर्स के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने डॉक्टर को थप्पड़ मारे और नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया। हमलावरों ने अस्पताल के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका जुलूस निकाला। डॉ. चेतन बामोरिया ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में थी। वे रूम नंबर एक में बैठे थे, तभी 5-6 युवक आए और एक वॉर्डबॉय के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहने पर वे युवक नर्स के पास पहुंचे। नर्स ने भी जानकारी से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी दोबारा डॉक्टर के केबिन में आए और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन और घायल युवक सोनू छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। देहात थाना प्रभारी हरकिशन लोहिया ने बताया कि आरोपी जतिन और नितेश, जो राजेंद्र नगर जेल रोड के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के बाद आरोपियों ने अस्पताल के बाहर सोनू नामक युवक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

15 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

17 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

22 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

26 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

27 minutes ago