जांजगीर। ग्राम पंचायत मुलमुला निवासी 23 वर्षीय सुरेश पटेल का चयन बीएसएफ(बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) में हुआ है। वे एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। भर्ती परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन बीएसएफ में हुआ। सुरेश पटेल के पिता बरसाती पटेल पेश से किसान हैं। बीएसएफ में चयन होने पर गांव में हर्ष है। थल सेना में बने लेफ्टिनेंट जांजगीर जिले के युवक स्वयं केशरवानी का चयन थलसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। वे मूलत: नवागढ़ के रहने वाले हैं। वे भारतीय सेना जॉइन कर देश सेवा करना चाहते थे। स्वयं केशरवानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में ली। इसे बाद कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल अंबिकापुर में की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए प्रवेश परीक्षा पास की। उनका चयन पुणे के सैन्य अकादमी के लिए हुआ। उन्होंने वहां तीन साल शिक्षा लेने के बाद आईएमए देहरादून में एक वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर पासआउट हो गए हैं। उनका चयन लेफ्टिनेंट के पद पर किया गया। वे रूपेश केशरवानी व रेखा केशरवानी के बेटे व सृजल केशरवानी के भाई हैं।
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…
राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…
राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…
- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…
- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…