छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन सप्ताह में सभी अधिकारियों की रहे सक्रिय सहभागिता : कलेक्टर

– सुशासन सप्ताह 2024 के तहत प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 24 दिसम्बर तक
–  जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करने के दिए निर्देश
– सुशासन सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन


राजनांदगांव। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह 2024 के तहत प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें तथा जिम्मेदारी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।  सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस अभियान में सभी की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए तथा जन शिकायतों का निराकरण और सेवाओं की गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी विभागों को शिकायतों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी एवं संपर्क डिवाईस के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतरीन पहल की गई है। इसी तरह जिला प्रशासन द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए पोट्ठ लईका पहल तथा जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर मिशन जल रक्षा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि एवं उससे जुड़े संबंधित विभाग कार्य करें। उन्होंने इस दौरान शिविर में बैंकर्स को भी उपस्थित रहने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नीति आयोग के फैलो अमित परिहार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

2 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

7 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

18 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

20 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

23 minutes ago
CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…

31 minutes ago