राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा में दिव्यांग खिलाडिय़ों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त जिला स्काउट गाईड महेश खण्डेलवाल, समाज सेवी एवं अध्यक्ष आस्था मूक बधिर शाला के महेन्द्र सुराना, समाज सेवी रूपम सोनछत्रा, समाज सेवी गीता राठौर उपस्थित थे। अतिथियों ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दिव्यांग खिलाड़ी बाधित संवर्ग के चेमन सेन हरिश निषाद, तुलेश्वरी बांधे, निशा बांधे, नीरा जांगड़े व तरूण कुमार, अस्थि बाधित संवर्ग से राकेश सिन्हा, श्रवण बाधित संवर्ग से ज्योति यादव, अनुज साहू, श्वेता लहरे, पूजा देवांगन तथा राज्य स्तरीय कला के क्षेत्र में प्रतिभावान दिव्यांग कलाकार भर्रेगांव के भूपेश साहू एवं शंकरपुर के विकाश जामुलकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय में पदस्थ शासकीय वरिष्ठ कलाकार बीर सिंह साहू, तिहार धु्रव, राम प्रसाद यादव द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार स्थानीय दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत संस्था शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा व आस्था एवं मनोकामना के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण सुखमा चद्रवंशी, शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा, आस्था, मनोकामना मनोविकास शाला के प्राचार्य शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…