छत्तीसगढ़

CG : सुशासन का एक सालः आम के पेड़ के नीचे कलेक्टर ने लगाई चौपाल

कोरिया, सुशासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत बोडार में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अगुवाई में श्सुशासन चौपाल‘ का आयोजन किया गया। आम के पेड़ के नीचे आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

कलेक्टर की अपील
चौपाल में कलेक्टर ने आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों की प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आधार कार्ड को अपडेट कराने की अपील की और जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए नालों को बांधने और जल संचयन की दिशा में ठोस कदम उठाने का संदेश दिया।

कलेक्टर ने कहा, “सुशासन का लक्ष्य है कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह तभी संभव है जब प्रशासन और जनता के बीच मजबूत संवाद हो।”

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाली दीदियों को अभिनंदन पत्र और बैग देकर सम्मानित किया गया। विकलांग और वृद्धजनों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज के सभी वर्गों में समावेशिता और समानता का संदेश गया।

चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे शासन द्वारा जनता के करीब आने का सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे कार्यक्रमों से गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी। ग्रामीणों ने अलग अलग कार्यों के लिए आवेदन भी दिए, जिसे परीक्षण उपरांत निराकरण किया जाएगा।

चौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राकेश कुमार, और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

9 seconds ago
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

29 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

38 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

55 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

56 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago