जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर पेशाब करने वाले पदाधिकारी को प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने 6 साल के लिए निष्कासित किया

भिंड

भिंड में BJP के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर पार्टी के एक पदाधिकारी ने टॉयलेट की। टॉयलेट करने वाला नेता मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष है। घटना बुधवार रात बरौठा टोल प्लाजा की है। इसका VIDEO सामने आने पर गुरुवार देर रात BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित BJP पदाधिकारी ने अपनी सफाई में कहा कि ये उनके खिलाफ साजिश है। टोल से पोस्टर तो सिर्फ इसलिए उतारा था, क्योंकि इससे टोल से गुजरने वाली कारों पर स्क्रैच आ रहे थे।

जानिए, इस VIDEO में क्या है…
BJP ने कुछ दिन पहले भिंड में पार्टी जिला अध्यक्ष को बदला है। नाथू सिंह गुर्जर की जगह देवेंद्र सिंह नरवरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। ऐसा ही एक पोस्टर मालनपुर के पास स्थित बरौठा टोल प्लाजा पर भी लगा हुआ था। बुधवार रात 12 से 1 बजे के बीच मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष (अब पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं) शैलेंद्र सिंह भदौरिया यहां से गुजर रहे थे। VIDEO में नजर आ रहा है कि वे टोल कर्मियों से बातचीत करते हैं, इसके बाद टोल प्लाजा पर लगे पोस्टर को खींचकर नीचे गिरा देते हैं। पोस्टर पर ही टॉयलेट करते हैं। भदौरिया भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

See also  सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की बढ़ेगी निगरानी, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने देवलोंद थाना क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *