CG : मिट्टी मुरूम और रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाईवा जब्त

मंगुेली। जिला प्रशासन द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ धड़-पकड़ एवं सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है। बीते दिन शुक्रवार को मिट्टी, मुरूम और रेत का अवैध परिवहन के मामले में पांच वाहनों को जब्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा ने बताया कि प्रातः कालीन कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को थाना जरहागांव मुंगेली को सुपुर्द कर दिया है। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0491 (चालक विकास कुमार साहू) और वाहन क्रमांक सीजी 11 एजी 0749 (चालक सुनील कुमार) द्वारा मुरूम और रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसके अलावा तीन अन्य वाहनों को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त किया गया। इन वाहनों को रक्षित केंद्र, पुलिस लाइन मुंगेली की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 3430 (चालक करण यादव), सीजी 22 एबी 3446 (चालक विजय साहू), और सीजी 07 एवी 2935 (चालक राजकुमार यादव) द्वारा मिट्टी और मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था। सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है।

See also  घटिया मकान बनाने पर गृह निर्माण मंडल को लौटानी होगी रकम, ब्याज और मुआवजा भी देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *