CG : जनअदालत में नक्सलियों ने किया डबल मर्डर

बस्तर। माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। वहीं कुछ जगहों पर नक्सली ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरचोली, रेड्डी इलाके का मामला की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शनिवार को दो ग्रामीणों का अपहरण किया था। जिसके बाद जनआदलत लगाया गया। इस दौरान दोनों ग्रामीणों को मौत की नींद सुला दी। मृतक ग्रामीण का नाम कमलू कोटाम है उसके साथ एक और ग्रामीण की भी हत्या कर दी है और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

See also  पंजाब में कल सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक रहेंगे बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *