छत्तीसगढ़

CG : हाथियों की चहल-कदमी पर रायगढ़ में वन विभाग अलर्ट

रायगढ़। जिले के वन परिक्षेत्र लैलूंगा अंतर्गत हाथियों के चहल-कदमी के फलस्वरूप वन विभाग अलर्ट होकर कार्य कर रही है। हाथी मानव द्वंद की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र लैलूंगा के हाथी प्रभावित क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को जिनके मकान दूरस्थ वन क्षेत्र में है, कच्चे मकान में निवास करते हैं, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकन करते हुए आज रात को सुरक्षित स्थल हाथी सुरक्षा कैंप में ठहराया गया है। वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावितों के लिए भोजन, गरम कपड़े, अलाव और रात्रि विश्राम हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है।

इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर हाथी मितान दल का गठन कर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं सचेत किया जा रहा है। स्थानीय वॉट्सअप ग्रुप मुनादी के माध्यम से हाथी की सूचना का आदान-प्रदान किया जा रहा है। हाथी मितान दल द्वारा सतत रूप से हाथी प्रभावित लोगों को या गांव के ग्रामीणों को हाथी आमद की जानकारी दी जा रही हैं एवं गांव के लोग जो जंगल किनारे निवास करते हैं, जिन्हें हाथी प्रभावित कर सकता है उन्हें समझाइश देकर सुरक्षित स्थल या पक्का मकान या शासकीय भवन में पहुंचा कर हाथी से सुरक्षित रखकर उनके भोजन व्यवस्था की जा रही है तथा उन्हें सुरक्षित रहने हेतु समझाईश दी जा रही है। हाथी निगरानी हेतु स्थानीय लोगों को लगाया गया है और वन अमले द्वारा सतत गश्त और ड्रोन द्वारा भी हाथी मूवमेंट की जानकारी ली जा रही है। उप वनमंडलाधिकारी एम.एल.सिदार और वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सूर्यकांत नेताम के द्वारा लैलूंगा वनपरिक्षेत्र में क्लस्टर अप्रोच में ऐसे वलनरेबल मकानों का चिन्हांकन तथा साथ ही अपातकालीन सुरक्षा/रेस्क्यू कैंप की भी पहचान की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

20 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

25 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

31 minutes ago
CG : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने शोभलाल यादव …

CG : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने शोभलाल यादव …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के अनेक परिवारों को स्वच्छ…

35 minutes ago
CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

सूरजपुर । वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ अभियान के अंतर्गत आज…

44 minutes ago