CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …
सूरजपुर । वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ अभियान के अंतर्गत आज लोधिमा (खोपा रोड) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगेश्वरी राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, वनमण्डलाधिकारी डी.पी. साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वनमण्डलाधिकारी डी.पी. साहू ने कहा कि जिले का लगभग 53 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर पौधा रोपित कर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज जिन विशाल वृक्षों की छाया और फलों का लाभ हमें मिल रहा है, वे हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए पौधों का परिणाम हैं। हम गर्व से अपने बच्चों को बता सकते हैं कि इन वृक्षों को हमारे पूर्वजों ने लगाया था। उन्होंने सभी नागरिकों से निकट भविष्य को सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा प्रत्येक पौधे के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आकर्षण का केंद्र बना सेल्फी ज़ोन:-
वन विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सेल्फी ज़ोन तैयार किया गया, जो उपस्थित लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस सेल्फी ज़ोन पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, वनमण्डलाधिकारी डी.पी. साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने स्मृति स्वरूप सेल्फी लेकर पर्यावरण संरक्षण और ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। यह सेल्फी ज़ोन कार्यक्रम में जनभागीदारी और हरित अभियान के प्रति उत्साह का प्रतीक बना।
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील मुख्य सचिव विकासशील की…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं,…
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…
भोपाल मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…
बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…
सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…