CG : जान देकर डॉग ने मालिक को रखा सुरक्षित, घर में घुस रहा था कोबरा सांप

मुंगेली। कुत्तों को दुनिया भर में उनकी वफादारी के लिए जाना जाता है। जब मालिक पर कोई आफत आती है, तो ये फुर्तीला जानवर उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते। ऐसा ही एक मामला मुंगेली के पेंडाराकापा गांव से सामने आया है, जहां दो पालतू कुत्ते मालिक की जान को खतरा भांपकर घर में घुस आए एक जहरीले किंग कोबरा सांप से भिड़ गए। इस दौरान दोनों डॉग्स ने मिलकर कोबरा को तो मौत के घाट उतार दिया, लेकिन, यह भिड़ंत बेहद खौफनाक साबित हुई। दरअसल, भिड़ंत के वक्त कोबरा ने भी एक डॉग को कई बार डसा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे डॉग की हालत गंभीर है। किंग कोबरा और डॉग्स के बीच भिड़ंत की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  CG : आठ एकड़ जमीन ने बढ़ाई भाई-बहन में दूरी, दशकों बाद रिश्तों में लौटा अपनापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *