पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सुशासन एवं विकास का स्वप्न मध्य प्रदेश में हुआ साकार: राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर

मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयास से देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास हुआ है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को सार्थक करेगा। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री) श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास की धाराएं बह रही है। हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला एवं किसानों का उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के 3 ग्रामों में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन हो रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) जिले के ग्राम पंचायत खमरौध, उमरदा एवं बहेराबांध का भूमि पूजन किया। प्रत्येक अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) में 37.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसका राज्य मंत्री ने भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से देखना एवं सुना गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष जीवन सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जनपद सदस्य मीना साहू, गेंदिया सिंह श्याम, रामखेलावन तिवारी, सरपंच उमरदा अखिलेश सिंह, सरपंच बहेराबांध मनमोहन सिंह, सरपंच खमरौध पिंकी सिंह, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा उषा किरण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago