सूखे बुंदेलखंड के लिए वरदान बनेगी ये परियोजना, पीएम मोदी पूरा करने जा रहें अटल बिहारी वाजपेयी का सपना

छतरपुर

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ किया । यह परियोजना बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी। बांदा सहित यूपी के चार जिलों के लगभग 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता सिंचाई मंडल बांदा श्याम जी चौबे ने बताया कि बांदा और पैलानी में केन नदी पर दो नए बैराज बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में यहां केन नहर प्रणाली से 87 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। इस परियोजना के माध्यम से इसे बढ़ाकर लगभग दो लाख हेक्टेयर किया जाएगा। इससे बांदा के किसान खुशहाल होंगे।

अन्य जिलों को भी लाभ
परियोजना से महोबा, झांसी और ललितपुर के हजारों हेक्टेयर भूमि को भी सिंचित किया जाएगा। महोबा में 37 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। झांसी में 17 हजार हेक्टेयर भूमि संचित होगी। जबकि ललितपुर में 3 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।

पुराने बांधों का होगा जीर्णोद्धार
बुंदेलखंड के ऐतिहासिक बांधों का पुनर्निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। बरुआ सागर बांध जो 300 साल पहले 1700 में निर्मित हुआ था, अब जीर्णोद्धार होगा। बरियारपुर वियर 1906 में बना था, इसका भी पुनर्निर्माण कराई जाने की योजना है। पारीक्षा वियर 1910 में निर्मित हुआ था इसे नए रूप में संवारा जाएगा। इसी तरह परियोजना के तहत यूपी में 21 किमी लंबी लिंक चैनल बनाई जाएगी। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

2030 तक पूरा होगा सपना

बांदा और पैलानी में दो बैराज बनाए जाएंगे। इनमें करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योगी सरकार ने परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा महोबा में 510 करोड़ रुपये की लागत से 15 बांध और तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी मार्च 2028 तक पूरा किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

2 minutes ago
CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…

5 minutes ago
CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

15 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

18 minutes ago
CG : चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार …

CG : चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार …

रायपुर। चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार हुए है। 5 जून को पीड़ित…

21 minutes ago
खनिज उड़नदस्ता दल का बड़ा एक्शन 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, अवैध खनन-परिवहन में लगे 14 वाहन जब्त

खनिज उड़नदस्ता दल का बड़ा एक्शन 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, अवैध खनन-परिवहन में लगे 14 वाहन जब्त

रायपुर  प्रदेश में गौण खनिजों के अवैध दोहन को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा…

25 minutes ago