भाजपा के एक पार्षद की गंद्दारी से कांग्रेस की महापौर हेमा 11 वोट से जीती

राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आखिरकार कांग्रेस की हेमा देशमुख को महापौर चुन लिया है. हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को पराजित किया. सभापति के रूप में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता का चयन किया गया है.

महापौर चुनाव के पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला मौजूद थीं. शपथ ग्रहण के बाद महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.

निगम में संख्या के हिसाब से निगम में कांग्रेस के 22, भाजपा के 21 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 8 है. इस तरह से 51 पार्षदों वाले निगम में बहुमत के लिए 26 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी. हेमा देशमुख को 31 मत मिले, वहीं भाजपा से शोभा सोनी को 20 मत मिले. इस तरह से कांग्रेस की हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को 11 मतों से हराया.

See also  आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *