ग्वालियर
ग्वालियर शहर में एक बार फिर एटीएम में लूट की वारदात हुई है। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी कार सवार बदमाश आनंद नगर में एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। यहां लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रै करने के बाद एटीएम काटा और फिर उसमें रखा कैश निकालकर ले गए।
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वो कितना कैश ले गए हैं। एसबीआई के अधिकारी इसका आंकलन कर रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के अनुसार रात करीब 3 बजे बदमाश एटीएम में पहुंचे थे। ये मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। सबसे पहले उन्होंने काले रंग का स्प्रे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर किया।
इसके बाद एटीएम को काटकर उसमें रखा कैश निकाल लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके पहले भी ग्वालियर के डबरा में बदमाश एटीएम काटकर उखाड़ ले गए थे।
मशीन को काटने में समय लगा होगा
बदमाशों को एटीएम के कैबिन में लगे सीसीटीवी पर स्प्रै करने के बाद इसे काटने में समय लगा होगा। इस दौरान ना तो एटीएम का अलार्म बजा और ना ही कोई पुलिसकर्मी यहां गश्त करने पहुंचा।
धार इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा आवास प्लस 2.0…
भोपाल राज्य सरकार ने देर रात प्रदेशभर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…
धमतरी । धमतरी शहर के बागतराई रोड स्थित मणीकंचन केंद्र में हुई आगजनी की घटना…
बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…