छत्तीसगढ़

CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क के बीचोंबीच शव पड़े होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी 26 वर्षीय इरफान बघीरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास खून से सने दो बड़े कंक्रीट ब्लॉक मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने इन्हीं भारी ब्लॉकों से युवक पर हमला किया। माना जा रहा है कि कमर के आसपास गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले को हत्या के रूप में देख रही है। अधिकारियों के अनुसार वारदात देर रात हुई प्रतीत होती है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

26 minutes ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

31 minutes ago
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…

31 minutes ago
मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा की अध्‍यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों…

36 minutes ago
लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

रायपुर  लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा शासकीय कार्यों…

46 minutes ago
बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गंभीर रूप…

56 minutes ago