CG : पिकनिक स्पॉट पहुंचे 2 युवकों की नदी में डूबने से मौत…

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह(19 साल) और अश्वनी सिंह (24 साल) अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे।

दोपहर 2 बजे के करीब दोनों हसदेव नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों बाद अश्वनी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया था। लेकिन सुमित का शव नहीं मिल पाया था। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था।

शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। SDRF की टीम को सुमित का शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

See also  राजनांदगांव : सत्र के 3 महीने छुट्टी-हड़ताल में उलझे, अब तिमाही की बारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *