31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर मंदिर में की गई विशेष व्यवस्था

उज्जैन

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 31 और एक को शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कराकर दर्शन करवाए जाएंगे। इन दोनों दिन भस्मार्ती में श्रद्धालुओं की संख्या को आधा कर दिया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति सुविधा के इंतजाम जुटा रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकते इसलिए व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को करीब ढाई किलोमीटर चलने के बाद भगवान के दर्शन होंगे। प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त करीब 45 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

यहां वाहन पार्क कर सकेंगे श्रद्धालु

    हरिफाटक ब्रिज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर
    कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर
    कार्तिक मेला ग्राउंड
    माधव सेवा न्यास परिसर

भक्तों को यहां से मिलेगा प्रवेश
सामान्य दर्शनार्थी: चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।
वीआईपी: प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी हरिफाटक ओवर ब्रिज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।
वृद्ध, दिव्यांग: नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध और दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं निशुल्क व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दर्शन के बाद यहां से होगा निर्गम
भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे।

भक्तों के लिए ये सुविधाएं रहेंगी फ्री
जूता स्टैंड: भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप नि:शुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भोजन प्रसादी: श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पेयजल: करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे।

यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त
मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप और पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ प्रदेश में मानसून की…

13 minutes ago
तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

दुर्ग देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का ऐतिहासिक…

18 minutes ago
राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

11 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

11 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

11 hours ago