आष्टा में पंचायत सचिव के यहाँ लोकायुक्त का छापा, जमीन और वाहनों समेत 5.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सीहोर

आष्टा में तीन दिन पहले पंचायत सचिव के आष्टा, कालापीपल के ठिकानों पर उज्जैन की लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान लोकायुक्त को पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा का आष्टा में पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप और टाइल्स की दुकान भी पाई गई। वहां से कुल 5.82 करोड़ की संपत्ति मिली है।

शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत हरूखेड़ी में पदस्थ पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के आष्टा स्थित मकान, दुकान में गुरुवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर छापामार कार्रवाई की थी। करीब 12 घंटे तक चली जांच, पड़ताल के बाद टीम जमीन आदि के महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले गई थी। टीम ने सचिव की संपत्ति का ब्योरा निकाला है। आंकलन में सचिव के पास आष्टा में ही मकान, दुकान, जमीन, वाहन सहित अन्य सभी को मिलाकर पांच करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति होना सामने आया है। अब यह संपत्ति कैसे सचिव ने जुटाई उसकी भी जांच की जा रही है।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिलने पर एक साथ लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव की कालापीपल, बमूलिया मुछाली, आष्टा स्थित मकान में कार्रवाई की थी। उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक खुद 15 सदस्यीय टीम के साथ पांच वाहनों से अलसुबह 5.30 बजे आष्टा पहुंचे थे। उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का ब्योरा निकाला तो पंचायत सचिव पौने 6 करोड़ से अधिक का आसामी निकला है। कालापीपल, बमूलिया मुच्छाली की संपत्ति अलग बताई जा रही है।

ब्याज से पैसा देने के भी दस्तावेज मिले
सचिव से बेनामी संपत्ति मिलने के बाद लोकायुक्त टीम कड़ी दर कड़ी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी में टीम को यह भी पता चला है कि पंचायत सचिव ब्याज से भी लोगों को उधार पैसा देता था। कितने पैसे ब्याज से दिए अभी उसका पता नहीं चल पाया है। टीम अब किन लोगों को कितनी राशि दी गई उसके बारे में भी डिटेल खंगाल रही है। इस संबंध में डीएसपी लोकायुक्त उज्जैन राजेश पाठक का कहना है कि पंचायत सचिव के दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का आंकलन किया गया है। जिसमें करीब 5 करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति सामने आई है। जांच-पड़ताल जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

12 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

15 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

18 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

26 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

31 minutes ago