खजुराहो विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज सेवियों के साथ किया बैठक का आयोजन

खजुराहो

खजुराहो में मोदी जी के सफल कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात् वुड्स कैफे रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मतंगेश्वर सेवा समिति के पंडित सुधीर शर्मा ने खजुराहो विधायक अरविंद पटेरिया से मतँगेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा क़ी इटली से आयी योगिनी क्यारा ने खजुराहो में योग एवं मेडिटेशन सेंटर एवं परिवर्तन एनजीओ की आकांशा टिक्कू ने आगामी साल में खजुराहो में बृहद रूप से बृक्षा रोपण एवं स्वछता अभियान चलाने क़ी बात कही  माउंट आबू से ब्रह्मकुमारी दीदी पुष्प लता जी ने वर्चुअल मीटिंग के द्वारा जल्द ही बड़े स्तर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम खोलने का सुझाव रखा केरला से आए कृष्णा प्रसाद ने खजुराहो में एक उच्च स्तरीय योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान खोलने की बात कही जिस पर विधायक जी ने सभी को सहमति जताते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया बैठक में मुकेश पांडे, अलखराम दुबे, गौरव शर्मा,  राकेश रजौरिया, राज रैकवार, एवं अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे,
शुभांशु शुक्ला खजुराहो।।

See also  पुरखों से मिले देसी बीजों को सहेजकर रख रहीं बिरमतिया बैगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *