राजनांदगांव : पूर्व प्रेमी से विवाद बाइक से कूदी युवती, राजनांदगांव किया गया रेफर…

खैरागढ़। नए साल के स्वागत से पहले खैरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती पूर्व प्रेमी से विवाद के बाद चलती बाइक से कूद गई। हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं है।

सूत्रों के अनुसार, युवती अपने पुराने प्रेमी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर निकली थी। यात्रा के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने आवेश में आकर युवक के साथ ना जाने की बात कहते हुए अचानक चलती हुई बाइक से छलांग लगा दी।

बता दें कि बाइक से कूदने के कारण युवती के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तुरंत खैरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *