नए साल के साथ ही प्रदेश में बैंकों की टाइमिग में बदलाव, कब से कब तक होगा लेनदेन?

रतलाम
 मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से ही बैंकों के समय में परिवर्तन हो जाएगा. इसे लेकर अब मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है. अब ग्राहकों के लिए बैंकों के लेनदेन का समय सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा. रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक के निर्णय अनुसार बैंकों का समय बदलने वाला है. इस संबंध में रतलाम की जिला स्तरीय बैंकिंग सलाहकार समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें परिवर्तित समय लागू करने का निर्णय लिया गया है यह समय 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा.

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एम एल मीणा ने बताया कि अब रतलाम जिले में समस्त बैंक शाखाओ में ग्राहक लेन-देन समय- प्रातः 10:00 से शाम 4:00 बजे तक और बैंको का कार्यालय कार्य समय प्रातः 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

जिले की कृषि उपज मंडी अरनियापीठा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा और कृषि उपज मंडी रतलाम स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का ग्राहक समय दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक एवं बैक कार्यालय समय दोपहर 12 से शाम 7बजे तक रहेगा. इसी तरह रतलाम रेलवे कॉलोनी की सेन्ट्रल बैक ऑफ इडिया शाखा का ग्राहक समय प्रातः 11 से शाम 5 बजे बैंक का व कार्यालय समय प्रातः11 से शाम 6 बजे तक रहेगा.

देवास, इंदौर, उज्जैन में भी बदलेगा समय

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि नए नियम को 1 जनवरी से लागू किया जा रहा है. इस संबंध में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. इसी प्रकार उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बताया कि बैंकों का समय 1 जनवरी 2025 से बदलने वाला है. सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक ग्राहकों का लेनदेन होगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: bank

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

10 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

10 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

10 hours ago