छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ की दिलाई शपथ

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट में अधिकारी एवं कर्मचारियों को निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 7 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च  2025 तक निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 7 से 22 दिसंबर 2024 तक घर-घर सर्वे कर टीबी एवं कुष्ठ की संदेहास्पद मरीजों की पहचान की गई। अभियान के दूसरे, तीसरे एवं चौथे चरण में पाए गए संदेहास्पद मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के संबंध में पुष्टि कर उनका उपचार किया जाएगा। अभियान के दौरान बाजार, छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जेल एवं अन्य स्थानों पर निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालयों में टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

2 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

2 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

3 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

4 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

4 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

4 hours ago